हत्या मामले मे पुलिस ने किया आरोपी भाई को गिरफ्तार*

साहिबगंज-मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के तालेडीह गांव में रविवार की सुबह दो भाइयों के बीच हुई आपसी विवाद में बड़े भाई परगना मरांडी ने अपने छोटे भाई सारु मरांडी उम्र 34 वर्ष को पेट में चाकू मार कर हत्या कर दिया.घटना की जानकारी मिलते ही मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की किया और हत्यारोपी भाई परगना मरांडी को गिरफ्तार कर लिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया.मिली जानकारी के अनुसार परगना मरांडी और सारु मरांडी में किसी बात को लेकर रविवार कि सुबह आपस में कहासुनी हो गई और बात बिगड़ गया.और परगना मरांडी ने अपने छोटे भाई को पेट में चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
उनकी मौत घटना स्थल पर हो गई.जबकि इस घटना में बीच बचाव करने के लिये आई सारु मरांडी की पत्नी हंजी सोरेन भी घायल हो गयी.मृतक सारु मरांडी के 7 वर्ष के पुत्र मुकेश मरांडी और पत्नी हंजी सोरेन का रो-रो कर बुरा हाल है. मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव ने बताया कि घटना के बाद आरोपी परगना मरांडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया गया है.मृतक की पत्नी हंजी सोरेन के आवेदन पर थाना कांड संख्या 11/25 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
*एसडीपोओ किशोर तिर्की पहुंचे घटना की जानकारी लेने*
मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत तालेडीह गांव में अपने सगे भाई में आपसी विवाद के बीच सारु मरांडी को उनका बडा भाई परगना मरांडी ने चाकू मार कर हत्या कर दिया है.जानकारी मिलने पर साहिबगंज एसडीपीओ किशोर तिर्की घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिये. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन पहुंची तो देखा कि एक युवक मृत पड़ा है.मृतक युवक का नाम सारु मरांडी है.उसका बड़ा भाई परगना मरांडी से आपसी विवाद में झगड़ा लड़ाई होने के कारण सुबह करीब 9 बजे चाकू से मार कर हत्या कर दिया है.हत्यारा बड़ा भाई परगना मरांडी को मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रहा है.





