दुमका। होली के रंग में रंग जहां पूरा देश वहीं दूसरी ओर नगर थाना क्षेत्र के गिलानपाड़ा चौक के पास होली के दिन शुक्रवार को गोली चलने की बात बताई जा रही है। घायल दुमका के फूलों झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत हैं। इस बाबत नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नंद किशोर प्रसाद से जब इसकी जानकारी ली गई तो उन्होंने घटना की पुष्टि की है । उन्होंने कहा है कि घटना शाम की है। जीतू हरि को गोली लगी है। यह घटना आपसी विवाद के कारण हुई है। आरोपी दुमका का ही है मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर अनुसंधान कर रही है उसके बाद आरोपी को कानूनी शिकंजे में कसा जाएगा।






