संताल एक्सप्रेस प्रतिनिधि

जितेन्द्र दास
पाकुड़ । पाकुड में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मौलाना चौक स्थित सोसल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यालय में छापेमारी, गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे ईडी की टीम दर्जनों जवानों के साथ मौलाना चौक पहुंची और एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष हजेला शेख के कार्यालय पर धावा बोला, टीम में शामिल ईडी के अधिकारी एसडीपीआई के कार्यालयों में दस्तावेजों को खंगाल रही है। छापेमारी में काफी सीआरपीएफ के जवान भी शामिल थे। मालूम हो कि इसमें पूर्व में भी ईडी व सीबीआई की टीम ने पाकुड़ में धावा कर चुकी है।





