ट्राइबल होने की वज़ह से बाबूलाल मरांडी को भाजपा में नहीं मिल रहा है सम्मान
दुमका ब्यूरो

दुमका। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी शनिवार को एक केस में पेश होने के सिलसिले में दुमका स्थित एमपी एमएलए कोर्ट आए। इसके बाद दुमका परिसदन में संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए कोविड के समय झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग में हुए गड़बड़ी पर कैग रिपोर्ट के बारे में कहा कि कैग ने जो रिपोर्ट दिए हैं उसमें कोई दम नहीं है।कहा कि कोविड का आपदा का समय था जहाँ लोगों क़ी जान बचाना पहला धर्म था ऐसे मे लोगों क़ी मदद करना सरकार का कर्तव्य ही नहीं बल्कि धर्म था।बता दे कि प्रधान महालेखाकार इंदु अग्रवाल ने रिपोर्ट पेश क़ी है कि झारखण्ड में कोविड के समय सरकार को मिले राशि 19125 करोड़ क़ी राशि खर्च नहीं क़ी सरकार ने मात्र राशि का 20 फीसदी ही खर्च क़ी जबकि इस पैसे से इस आपदा के समय अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर, दवा, जीवन रक्षक, रेमडीसीवर जैसे दवा नहीं बाँटी गई।
मंत्री इरफान अंसारी कहा कि यह रिपोर्ट कितना सत्य है या कितना असत्य , यह मेरे समझ से परे है । इसमें कितनी सच्चाई है यह जांच के बाद ही पता चलेगा । वैसे पूर्व में कैग ने तो 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला का भी रिपोर्ट दिया था , कलमाडी साहब को भी गलत बताया था पर वे बेदाग साबित हुए ।
———————-
कैग से जुड़े मामले रघुवर सरकार का
मंत्री ने कहा कि यह वर्तमान में भले ही मेरे विभाग का हो पर यह यह मामला रघुवर दास के कार्यकाल का है । बाबूलाल मरांडी जो अभी कैग रिपोर्ट को लेकर हमारे खिलाफ अभी बोल रहे हैं तो जब मेरी यह बात उन तक पहुंचेगी कि यह भाजपा के शासनकाल का है तब वे इसके खिलाफ नहीं बोलेंगे ।
———————-
बाबूलाल मरांडी की भाजपा में नहीं है इज्जत वे पार्टी छोड़ें
मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी की भाजपा में इज्जत नहीं है इसकी वजह यह है कि वे ट्राइबल हैं । विधानसभा में भी उन्होंने बोलना छोड़ दिया है। उन्हें सी.पी.सिंह और अन्य नेताओं द्वारा दबा कर रखा गया है । उन्होंने बाबूलाल मरांडी को यह सलाह दी कि आप बीजेपी को छोड़ दें । भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में कमल फूल अब पूरी तरह से मुरझा चुका है । इसमें कोई उत्साह नहीं बचा है । सदन में हेमंत सरकार के सामने रखने के लिए उनके सामने कोई मुद्दा नहीं है । आज भाजपा अपने दिल्ली स्थित अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर नहीं चल कर नागपुर से संचालित हो रहा है ।
————–
बांग्लादेशी के नाम पर भाजपाई मुसलमानो को कर रहे अपमानित
इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान बांग्लादेशी के नाम पर इस क्षेत्र के मुसलमानों को काफ़ी अपमानित किया । चुनाव के बाद जनता ने भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया ।
यहाँ बता दे कि, दुमका सेंट्रल जेल से नजमुल हवलदार नामक एक बंगालदेशी रिहाकर हजारीबाग डिटेटेशन सेंटर भेजा जा रहा है। वह पिछले दो सालो से भारत मे अवैध रूप से घुसने के मामले मे सेंट्रल जेल दुमका मे बंद था।
—————
जिला अधिवक्ता संघ पहुंचे मंत्री इरफान*
दुमका जिला बार एसोसिएशन पहुंचे मंत्री इरफान जहां पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं के लिए भवन निर्माण के लिए जमीन की मांग की। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि हमारी इस मामले में भूमिका सीमित है। आप लोग रांची लिए सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर इस समस्या का निदान कर दिया जाएगा।





