साहिबगंज । नगर थाना क्षेत्र के गोपाल पुल के नीचे बड़े नाला में शनिवार की सुबह नगर थाना पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। शव की पहचान शहर के गुल्लीभट्टा के कलाधर झा के पुत्र दिलीप झा 55 के रूप में किया गया है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नगर थाना पुलिस के अनुसार युवक के सिर पर चोट के निशान है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में औंधे मुंह गिरा एक शव को देखकर तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते हूए नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने पुअनी प्रवीण प्रभाकर को दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। पुलिस को प्रारंभिक जांच पर पता चला कि युवक प्रतिदिन शराब का सेवन करता था। पुलिस प्रथम दृष्टया उम्मीद जता रही है कि युवक पुल के शराब के नशे में नीचे गिर कर मौत हुई होगी। पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है।





