हंसडीहा। हंसडीहा – दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज के समीप बीते रात सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह मुआवजे की मांग को लेकर हंसडीहा दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण मृतक के परिवार के सदस्य को एक सरकारी नौकरी और नगद राशि देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की खबर पर एसडीपीओ अमित कच्छप, सीओ राहुल कुमार शानू, सर्कल इंस्पेक्टर विशुन देव पासवान, हंसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह, जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार सहित रामगढ़, सरैयाहाट सहित चार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया। और अंचल अधिकारी सरैयाहाट के द्वारा मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के लिए बीस हजार रुपए नगद देने पर ग्रामीण सड़क से हटे। ज्ञात हो कि बीते रात रिश्ते की बहन के तिलक से लौट रहे नाजिर पूजहर गांव मोहरा थाना सरैयाहाट को तेज रफ्तार ट्रक से उस वक्त कुचल दिया था जब वे एक लाइन होटल पर खाना खाने के लिए पैदल सड़क क्रॉस कर रहा था। दुर्घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई थी। जिसके बाद ट्रक चालक कुछ दूरी पर जाकर अपनी वाहन को छोड़ फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया था। इधर शनिवार को हंसडीहा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करावा कर परिजनों को सौंप दिया।

———————
ट्रक चालक पर प्राथमिक, ग्रामीणों को समझा कर जाम हटवाया
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच ग्रामीणों समझा कर जाम हटवाया। ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
अमित कच्छप, एसडीपीओ





