संताल एक्सप्रेस संवाददाता

देवघर। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम में भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 600 रुपये शुल्क के साथ शीघ्रदर्शनम की सुविधा जारी रहेगी। देवघर डीसी विशाल सागर ने जानकारी दी कि इस बार भी आम श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित जलार्पण को प्राथमिकता दी गई है, इसलिए वीआईपी एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध आम कतार के साथ शीघ्रदर्शनम टिकट 600 रुपया की सुविधा मिलेगी। वीआईपी दर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा ताकि सभी श्रद्धालु समान रूप से दर्शन कर सकें। प्रशासन ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य भक्तों को सुगमतापूर्वक और सुरक्षित दर्शन कराना है, जिससे कोई भी श्रद्धालु असुविधा महसूस न करे। महाशिवरात्रि के दौरान मंदिर प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे।





