देवघर। भारतीय ताइक्वांडो संघ के नेतृत्व में 41वां जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 18 से 20 अगस्त तक किया जा रहा हैं। जिसमें पूरे झारखंड से चयनित खिलाड़ी में देवघर जिला के रामकृष्ण विवेकानंद विद्यामंदिर जसीडीह देवघर के छात्र आर्यन कुमार पिता पप्पू कुमार का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है आर्यन के चयनित होने के खुशी में विद्यालय के निदेशक सौगाता कर ने बताया की ये विद्यालय के लिए गर्व की बात हैं कि हमारे विद्यालय से बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर चयन हो रहे हैं और हमारे विद्यालय में प्रतिभा की कमी नहीं है प्रशिक्षक के द्वारा कड़ी मेहनत की जाती हैं बच्चों को प्रशिक्षक के द्वारा निरंतर अभ्यास कराए जाते हैं, और मैं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना करता हूँ और आगे भी हर खेल में विद्यालय से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छात्र के चयनित होने की आशा रखता हूँ ही साथ विद्यालय के प्राचार्य भी सेतु ने आपार खुशी जताते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के छात्र हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और खेल के क्षेत्र में विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर चयन हो रहे हैं यह विद्यालय की बहुत बड़ी उपलब्धि है, विद्यालय के अरुण कुमार, खेल शिक्षक नारायण बैद्य ताइक्वांडो के प्रशिक्षक दीपक कुमार इनलोगों ने काफी मेहनत किया कि आज विद्यालय से खिलाड़ी ताइक्वांडो खेल में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने जा रहे हैं। इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय में उत्सव का माहोल हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


