पेपर लीक करानेवालों का एक रैकेट सक्रिय, मुझे बदनाम करने की भी हो सकती है साजिश
अशोक कुमार

रांची। जैक के अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने कोडरमा व गिरिडीह के डीसी को आदेश दिया है कि मैट्रिक व इंटर में पेपर लीक मामले में जांच कर चौबीस घंटे के अंदर रिपोर्ट पेश करें। जांच के दौरान जो भी दोषी पाए जाएं उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई कर कौंसिल को अवगत कराएं। वे गुरुवारको संताल एक्सप्रेस से अपने कक्ष में विशेष बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाकी सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलती रहेगी। चार मार्च के बाद रद्द पेपरों के लिए परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। पेपर लीक होने के मामले में उन्होंने बताया कि झारखंड में एक रैकेट चल रहा है जो यहां के बच्चों व अभिभावकों का दोहण करने के अभियान में लगा हुआ है। यह रैकेट सोशल मीडिया के माध्यम से चलाया जा रहा है।
उन्होंने इस संबंध में कोडरमा के प्रिंस नामक एक वाट्सअप ग्रुप का नाम लिया। उन्होंने कहा कि राज्य के आठ लाख परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलबाड़ करनेवालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। दाषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पेपर लीक होता कैसे है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र छपकर सीधे जिला को भेजा जाता है। डीसी के पूर्ण नियंत्रण में ट्रेजरी ,सब ट्रेजरी व बैंको से सीधे परीक्षा सेंटरों को भेजा जाता है। इस मामले में किसी न किसी की मिलीभगत तो जरूर होगी। पेपर लीक कर कहीं आपको बदनाम करने की सजिश तो नहीं रची जा रही है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है लेकिन आपके इस सवाल का जबाव जांच के बाद ही दी सकती है।
जैक : मैट्रिक की हिन्दी और विज्ञान की परीक्षाएं रद्द
रांची । झारखंड अधिविद्य परिषद् ने गुरुवार को मैट्रिक के दो विषयों हिन्दी और विज्ञान की परीक्षाएं रद्द कर दी है। जैक ने 18 फरवरी को पहली पाली में ली गई हिन्दी के कोर्स ए और कोर्स बी और 20 फरवरी को होनेवाली पहली पाली में होनेवाली विज्ञान की परीक्षा को रद्द किया है। दोनों विषयों की परीक्षा को रद्द करने को लेकर जैक की ओर से पत्र जारी कर राज्य भर के छात्र और उनके अभिभावकों को सूचना दी है। वहीं भाजपा ने इसकी आलोचना की है। भाजपा की ओर से विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमारी बाउरी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य की झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार में जेएसएससी और जेपीएससी का प्रश्न पत्र लीक होते होते अब मैट्रिक का प्रश्न पत्र भी लीक होने लगा है।





