दुमका । राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव आज शुक्रवार को विधिवत रूप से उद्घाटन होगा। स्थानीय ग्राम प्रधान आज से 28 फरवरी तक चलने वाले राजकीय जनजातीय हिजला मेला का उद्घाटन शुक्रवार के पूर्वाह्न 11:00 बजे करेंगे।सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
——————
21 फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रम की सूची

21 फरवरी शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में उल्लास जुलुस, ध्वजारोहण, तीरंदाजी, घोड़ा नृत्य, छऊ नृत्य, पाईका नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।
—————-
22 फरवरी 2025 (शनिवार) को पारंपरिक नृत्य एंव खेल-कूद प्रतियोगिता का आरंभ, क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
—————-
23 फरवरी 2025 (रविवार) को कवि सम्मेलन, जादोपटिया चित्रांकन प्रतियोगिता, बॉलीबॉल प्रतियोगिता, खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिता एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
—————-
24 फरवरी 2025 (सोमवार) को भारोत्तोलन, कुश्ती, भाषण प्रतियोगिता एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं चदर – बादोनी लोगों को देखने मिलेगा।
—————-
25 फरवरी 2025 (मंगलवार) को निबंध लेखन (जनजातीय त्योहार), सांस्कृतिक कार्यक्रम एंव खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
—————-
26 फरवरी 2025 (बुधवार) को पारम्परिक फैशन शो, परिचर्चा एंव नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
—————-
27 फरवरी 2025 (गुरुवार) को बाल कवि गोष्ठी, खो-खो एंव वॉलीवॉल का फाईनल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्युजिकल नाईट का आयोजन होगा।
—————-
28 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को समापन समारोह नटुआ नृत्य, घड़ा उतार प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण, आतिशबाजी इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। पूरे मेला अवधि में विशेष आकर्षण कृषि प्रर्दशनी, ट्राइबल म्युजियम, विभिन्न विभागों की प्रर्दशनी होगी।





