संताल एक्सप्रेस संवाददाता
लिट्टीपाड़ा(पाकुड़) । सिमलोंग ओपी थाना क्षेत्र के मुसाबिल गांव के गुहिया पहाड़िया ने बुधवार को आपसी विवाद की वजह से अपनी अर्धांगनी काली पहाड़िन(23वर्ष) की हत्या पत्थर से सर कुचल कर बेहरमी से कर दिया। पुलिस घटना के तुरन्त बाद अपराधी पति को ग्रिफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार को पति -पत्नी सिमलोंग हटिया गया था।हटिया से घर वापस लौटने के क्रम में डमरू नदी के किनारे किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और पत्नी ने पति को गाली गलौज करने पर दोनों के बीच हाथापाई होने के क्रम में पति पत्थर पर गिर गया और उसके सर में चोट लग गया। जिससे आक्रोशित होकर गुहिया ने मृतक पत्नी को खदेड़ कर पकड़ा और पत्थर से पहले सर को कुचल ततपश्चात अपने हाथ के नाखून से पेट चिर दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।घटना की पूरी कहानी अपराधी ने स्वयं ओपी थाने में पुलिस के समक्ष कबूल किया है। पुलिस शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ भेज दिया।





