साले सुभाष यादव ने लगाए गंभीर आरोप, तेजप्रताप को बताया पागल
पटना । लालू यादव के साले सुभाष यादव ने आरजेडी सुप्रीमो पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लालू यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए सीएम हाउस में किडनैपिंग की डील होती थी। मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद न सिर्फ लालू यादव और बहन राबड़ी और तेजप्रताप, तेजस्वी को भी खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने तेजप्रताप को पागल बताया दिया।

लालू परिवार और ससुराल पक्ष के बीच तकरार पहले से ही है, लेकिन अब यह तकरार खुलकर सामने आ गई है। दरअसल 6 फरवरी को एक लोकल पोडकास्ट में तेजप्रताप यादव से जब उनके मामा के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि इन दिनों मेरे दोनों मामा का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। तेजप्रताप के इस बयान के 4 दिन बाद एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए सुभाष यादव ने तेजप्रताप पर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि मैं नहीं तेजप्रताप पागल है।
फिर लालू के सीएम रहते सीएम हाउस में किडनैपिंग डील होने का दावा किया।
इन आरोपों पर लालू परिवार की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, बड़े भाई साधु यादव ने सुभाष यादव को गुंडा बताया था। पूर्व सांसद सुभाष यादव इन दिनों राजनीति में भले सक्रिय न हो, लेकिन वह अपने बेटे रंधीर कुमार यादव को विधायक बनाना चाहते हैं। रंधीर लोजपा (रामविलास) चिराग की पार्टी में हैं। सुभाष यादव चाहते हैं कि लोजपा से बेटे को टिकट मिले।





