नाला (जामताड़ा) । स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड , मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत नाला पेट्रोल पंप से कास्ता तक पथ का विशेष मरम्मती कार्य का शिलान्यास किया ।इस दौरान उन्होंने विधिवत रूप से फीता काट कर तथा शिलापट का अनावरण कर किया। मालूम हो कि कार्यक्रम स्थल पर उनके आगमन होते ही आयोजक समिति तथा स्थानिक ग्रामीणों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। मालूम हो कि एक लंबे समय से सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गया था। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए स्थानीय विधायक सह विस अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के पहल पर सड़क मरम्मत कार्य को लेकर स्वीकृति प्रदान किया गया। मालूम हो कि करीब 12 किलोमीटर लंबी सड़क का मरम्मती कार्य किया जाना है। इस दौरान स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना हमारी प्राथमिकता है ।उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से ग्रामीणों को उक्त सड़क से होकर गुजरने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था ग्रामीणों की मांग को देखते हुए सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि यह सड़क इस क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगी।यह मार्ग इस क्षेत्र का लाइफ लाइन है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोग इसी मुख्य मार्ग से आवागमन करते हैं। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के चौमुखी विकास को लेकर चर्चा कि उन्होंने कहा कि इसको मैं पीडब्लुडीमें भी अधिकृत करने के लिए निर्णय लूंगा और इसे स्वीकृति प्रदान की जाएगी। सड़क चौड़ीकरण होगी। उन्होंने पिछले 5 साल तक अन्य सांसदों के द्वारा क्षेत्र की विकास को लेकर भी चर्चा की कहा कि पिछले 5 साल तक भाजपा का सांसद इस क्षेत्र में रहा परंतु ना रेल चली और ना ही कुछ विकास ही हुआ। उन्होंने वर्तमान सांसद द्वारा पार्लियामेंट में उठाए गए इस रेल परिचालन चालू के मुद्दे को लेकर भी प्रशंसा की। कहा की वर्तमान सांसद पार्लियामेंट के फ्लोर पर इस क्षेत्र की समस्या को लेकर उठाए वह काबिले तारीफ है। इस क्षेत्र की जनता की वर्षों से मांग को उन्होंने ध्यान में रखकर पर एक पार्लियामेंट के फ्लोर पर यह बातें रखी। कहां की केंद्र सरकार की थोड़ी सी मदद मिल जाए तो हम लोग रेल से आवागमन कर सकेंगे। इसके अलावे उन्होंने शिक्षा शैक्षणिक स्तर पर किए गए विकास की भी चर्चा की वही प्लस टू उच्च विद्यालय नाला की चहारदिवारी को लेकर भी उन्होंने कहा कि मैं अपने प्रयास से कोल लिमिटेड(सीएस आर) फंड से कार्य प्रारूप तैयार कर दिया है। कहा कि पूर्व में लोग केवल अन्य नेताओं का भाषण में सुनते थे की सड़कों का जाल बिछा दूंगा।परंतु आज वर्तमान राज्य सरकार की पहल पर हमारे क्षेत्र में सड़कों की जाल दिख रही है। कहा की सभी सड़कों को दुरुस्त करने के लिए कटिबद्ध हैं।कहा कि रिंग रोड की तरह ही स्थापित की जाएगी। इतना ही नहीं वर्तमान राज्य सरकार की पहल पर 24000 आबुआ आवास जामताड़ा जिले में आवंटित है वहीं मंईया सम्मान योजना को लेकर भी उन्होंने कहा कि गरीब तबके परिवार के लिए यह एक वरदान है। उन्होंने कहा कि अब जो भी कालखंड बचा है उसमें भी आपको काम दिखेगा। आज के इस शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा, 20 सूत्री सदस्य जनार्दन भंडारी, भव सिंधु लायेक, केंद्रीय समिति सदस्य सलीम जहांगीर, नाला पंचायत के मुखिया अजित मुर्मू, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो, शेख मुस्ताक, राजू दास ,धरम माजी, दीपक मंडल, शेख जमशेद, मुकेश झा, तपन झा, सहायक अभियंता ब्रजेश कुमार सिन्हा,कनीय अभियंता सहदेव टुडू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


