मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर जिले में चचरौली गांव में एक महिला ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को कथित तौर पर जहर देने के बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के मुताबिक चचरौली गांव में रहने वाली 42 साल की महिला अपनी दो नाबालिग बेटियों को जहर दे दिया और बाद में खुद भी जहर खा लिया। महिला की पहचान मिंटू चौधरी की पत्नी विनती के रूप में हुई है। उसने बुधवार शाम को आत्महत्या करने से पहले अपनी दोनों बेटियों सपना (13) और सरस्वती (11) को जहर दिया था। भोपा थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।






