साहिबगंज : न्यायिक प्रक्रिया को सरल सुलभ एवं सस्ता बनाने के लिए रविवार को 10:30 बजे से जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहिबगंज के तत्वाधान में साहिबगंज व्यवहार न्यायालय परिसर लोक अदालत भवन मे ई कोर्ट फीलिंग के संबंध में जानकारी के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मास्टर ट्रेनर अमरेंद्र मोहंती ने नेशनल ज्यूडिशल डाटा ग्रिड एवं वाइड एरिया नेटवर्क सॉफ्टवेयर के संबंध में विस्तार से जानकारी दिए। वही डी एस ए आशीष कुमार ने की ई-फीलिंग करने के संबंध में स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया की जानकारी दिया। एकदिवसीय कार्यशाला में 50 अधिवक्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला में विश्वनाथ भगत सचिव जिला विधि सेवा प्राधिकार साहिबगंज, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी, सचिव विजय कर्ण , देवनारायण यादव ,मंजर रजा, अजय कुमार वर्मा, देवेंद्र सिंह, सरदार आनंद गोपाल सिंह ,अरविंद राय ,अजय पंडित ,अरविंद राय, गौतम प्रसाद सिंह ,उमाशंकर प्रसाद ,किशोर यादव ,उत्तम दीप ,जितेंद्र मालाकार विवेक कुमार, संजय देव ,रंजीत झा, चंदन कुमार चौधरी, कुमार अभिदय झा ,सुभाष कुमार गुप्ता ,मोहम्मद काशिफ इमरान, मोहम्मद अरशद अली, रिंकू कुमारी सोनी सुमन, सपना कुमारी सहीत दर्जनों अधिवक्तागण एवं अधिवक्ता क्लर्क उपस्थित थे।






