फतेहपुर : सोमवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय फतेहपुर में सोमवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बीईईओ ने विद्यालय में पठन-पाठन बेहतर करने का निर्देश शिक्षकों को दिया गया। कहा कि उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जांच के दौरान पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रतिदिन एमडीएम का एसएमएस 11 बजे तक करना सुनिश्चित करें। विद्यालय में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति की पुनर्गठन, इंपैक्ट कार्यक्रम, रेल प्रोजेक्ट समेत अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। मौके पर बीपीओ कृष्ण मनोहर सिंह, प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार मंडल,गौर बरन यादव, शोभा प्रसाद, निर्मल मंडल, टेकलाल राय आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


