संथाल एक्सप्रेस

बरहरवा : थाना क्षेत्र क्षेत्र के भीमपाड़ा गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के संतुलित खराब होने से पलट गई. जिसमें एक कि मौत और आधा दर्जन लोगों घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर बरहरवा में ए एस आई राजनाथ साव घटना स्थल पहुँच कर घटना की छान बीन किया.मिलीजनकारी के अनुसार पाकुड़ से बरहरवा आने के क्रम में भीमपाड़ा गांव के आइसक्रीम फैक्ट्री के समीप तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो असंतुलित होकर फिल्मी स्टाइल से उड़ कर चार-पांच बार पलटी मार कर सड़क से लगभग एक सौ फीट दूर खेत में जा गिरा. जिससे स्कॉर्पियो संख्या JH 05 AJ 0205 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ओर मौके से स्कार्पियो चालक फरार हो गया.स्कार्पियो में सवार कलाम शेख 27 पिता सैदुल शेख इशकपुर पाकुड़ निवासी की मौके पर ही मौत हो गई.वही सिराजुद्दीन शेख, आशिक शेख ,रोफीना बेवा, शाहिदा खातून अब्दुल्लाह शेख, एवं सैदुल शेख पूरी तरह से घायल हो गया. जिन सभी को ग्रमीणों की मदद से इस्लाज के लिए बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. जहां इलाज को दौरान सभी घायलों को बेहतर इलाज के बाहर रेफर कर दिया। मृत का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया।





