दुमका। प्रयागराज के महाकुंभ में भगदड़ मचने के बाद से दुमका जिला से एक महिला सहित दो लोग लापता हो जाने कि सूचना परिजन द्वारा दोनों के परिजन दोनों को खोजने में जुटे हुए है। स्थानीय थाना में भी पुलिस से शिकायत की गई है। दोनों के परिजन प्रयागराज में ही ठहरे हुए है। 60 वर्षीय लापता महिला देवंती देवी दुमका प्रखंड क्षेत्र के हेठ मंझियारा भुरकुंडा गांव की रहने वाली है। वह अपने दो पुत्र, एक बेटी व अन्य परिजनों के साथ महाकुंभ में स्नान करने के लिए गयी थी। दुमका से सभी लोग निजी वाहन में सवार होकर प्रयागराज पहुंचे थे। 29 की सुबह करीब 4 बजे स्नान करने के बाद महिला लापता हो गई। वहीं जरमुंडी के गरडाअमराकुंडा से महाकुंभ गए 60 वर्षीय भोला दर्वे भी लापता हो गए है। वे गांव के अन्य लोगों के साथ महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंचे थे। वे अपने साथियों से बिछड़ गए, जिसके बाद से उनका कहीं अता पता नहीं है। भोला दर्वे के सभी साथी अभी कुंभ मेला में ही है। भोला के गुमशुदगी से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।






