संताल एक्सप्रेस साहिबगंज
साहिबगंज। ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में मंगलवार को बरहेट वारियर्स बनाम नेताजी क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। नेताजी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी
करते हुए 25 ओवर में 3 विकेट पर 271 रन बनाए। गौरव शेखर ने 25, राहुल ने 78, मिस्टर एनर्जी ने 55, पीयूशम ने 52 व अनिकेश ने 32 रनों की पारी खेली। बरहेट वारियर्स के गेंदबाज उत्तम दास। के 3 विकेट लिए।जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बरहेट वारियर्स 23 ओवर में 169 रन बना कर ऑल आउट हो गई। सचिन ने 55, विकास ने 34, अक्षय ने 39 रनों की पारी खेली। नेताजी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मिस्टर एनर्जी ने 4, अनुज कुमार ने 4, गौरव व बिष्णु ने 1-1 विकेट लिया। नेताजी क्रिकेट क्लब ने 102 रनों से जीत हासिल की। नेताजी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी मिस्टर एनर्जी को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। मुख्यातिथि डॉ विजय कुमार ने मिस्टर एनर्जी को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। मैच में अंपायरिंग राकेश कुमार रोशन व प्रभाकर सिंह उर्फ गुड्डा एवं स्कोरिंग सागर सुमन ने किया। मौके पर जेएससीए डिस्ट्रिक्ट सबकमिटी चेयरमैन चंदेश्वर प्रसाद सिंहा उर्फ बोदी सिन्हा, जिला क्रिकेट संघ सचिव अंकुर सिन्हा, टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम, सतीश सिन्हा, ग़ोपाल सिंह, राकेश कुमार रोशन, मो जुनैद व अन्य मौजूद थे। टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम ने बताया कि 22 जनवरी को सीएबी येलो, बरहरवा बनाम नेताजी क्रिकेट क्लब ब्लू के बीच मैच खेला जाएगा।


