महेशपुर ( पाकुड़) । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड कार्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 49वां जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर और केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई वितरण किया गया और मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन पूरे राज्य में मनाया जा रहा है और झामुमो प्रखंड कमिटी महेशपुर की ओर से भी उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री स्वस्थ रहेंगे और दीर्घायु रहेंगे तथा वे झारखंड के लोगों की सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन, जेम्स सुशील हेमब्रम, युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू, प्रखंड प्रवक्ता इक़बाल हुसैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


