जिलास्तरीय प्रतियोगिता गांधी मैदान में 01 से 03 सितम्बर तक
गोड्डा : जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में जिला नेटबॉल संघ द्वारा आयोजित होने वाले जिलास्तरीय प्रतियोगिता को लेकर शनिवार को नेटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष अजित सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जानकारी दी गई की गांधी मैदान में 01 से 03 सितम्बर तक 07 वां ज़िला स्तरीय सब्जुनियार व 15 वां सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं इस आयोजन को सफल बनाने को लेकर नेटबॉल संघ के सभी अधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे साथ ही सर्व सम्मति से कई आवश्यक निर्णय भी लिए गए। उक्त बैठक में जिला स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वही बैठक में नेटबॉल उपाध्यक्ष बैजनाथ देहरी, कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र गांधी, सचिन गुंजन कुमार झा, राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी, निधि सिंह, प्रचार्य, कन्या मध्यविधालय शिवपुर, सद्स्य कृष्णा कुमारी सहित नेटबॉल खिलाड़ी उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


