– सुभाष बने प्रखंड अध्यक्ष तो प्रणव सचिव
गोड्डा : झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) के गोड्डा जिला इकाई द्वारा शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय बसंतराय में प्रखंड कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य चन्द्र शेखर पंडित के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ० सुमन कुमार एवम जिला सचिव सुभाष चंद्र द्वारा उपस्थित शिक्षकों एवं अन्य विभाग के कर्मियों को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में गूगल फॉर्म भरते हुए झारोटेफ का वार्षिक सदस्यता ग्रहण करने का निर्देश दिया गया। जिला मीडिया प्रभारी राजीव साह ने बताया कि मो० अब्दुल मन्नान हाशमी तथा जाहिदा खातुन के पर्यवेक्षण में सर्वसम्मति से सुभाष प्लस टू उच्च विद्यालय बसंतराय के सहायक शिक्षक सुभाष रविदास प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित हुए जबकि प्रणव कुमार सचिव चुने गए। सर्वसम्मति से प्रखंड कोषाध्यक्ष के रूप में कुंज बिहारी यादव निर्वाचित हुए। जबकि मो० फारुक, बीबी अफरोजा खातून एवं सुनीता कुमारी हांसदा प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए। साथ ही संयुक्त सचिव के रूप में मो० सुलतान, मो० महताब आलम एवम मो० नसीम रब्बानी सर्वसम्मिति से मनोनित हुए। उक्त कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में शिक्षक तथा शिक्षेकत्तर कर्मी उपस्थित रहे। सबों ने एक स्वर में चार्टर्ड ऑफ डिमांड को हर हाल में पूरा करवाने का संकल्प लिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


