साहिबगंज। चांद पर पहुंचने के बाद अब मंगल पर मनुष्य घर बसाने की तैयारी कर रहा है।लेकिन कुछ लोग आज भी अंधविश्वास की जंजीरों में जकड़े हुए हैं।एक ऐसा ही मामला साहिबगंज जिले के के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी कोदरजन्ना गंगा प्रसाद पश्चिम में चार लोगों को घर में चारों तरफ से घर कर ईट पत्थर लाठी -डंडा व धारदार किसी चीज से डायन डायन कहकर,हमला किया गया।जिसमें एक ही परिवार के सदस्य चार लोग घायल हो गए।सभी घायल को सदर अस्पताल लाया गया।बताया जा रहा है छोटी कोदरजन्ना बिन्दटोला के सुग्रीव बिंद के साथ पहले से कुछ लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था।मामले को लेकर थाना में भी आवेदन पीड़ित व्यक्ति ने दिया था।जहां गुरुवार को पति-पत्नी व दो पुत्र को दस लोगों ने घेर कर डायन बोलकर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें सुग्रीव बिंद 65 वर्षीय व उनकी पत्नी रामवती देवी 50 उनके दो पुत्र रामाशीष सिंह 26 साथ ही नरसिंह सिंह 30 वर्षीय इस हमले में घायल हो गया।घायल सुग्रीब बिंद ने आरोप लगाते हुए बताया कि मैं दिव्यांग व मजदूर हूं।पहले से जमीनी विवाद चल रहा था।अचानक दस लोगों ने घर में घुसकर डायन -डायन बोलते हुए घर के आंगन में आकर बुरी तरीके से घर के परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया।एक-एक आदमी पर तीन से चार लोग मार रहे थे।इस घटना में मेरे बेटे को भी किसी धारदार चीज से सिर काट दिया है।जिससे वह खून से लहू लोहान हो गया।आगे घायल वृद्ध ने बताया कि छेदी के पिता रामेश्वर, मुन्ना सुखहडी सिंह,के पुत्र करियाण सिंह,सुखहडी सिंह की पत्नी चिंता देवी, व दिनेश की पत्नी ने मारपीट कर डायन बोलकर हमला किया।कुछ लोगों ने छत पर से इंट पत्थर फेंक रहा था।हमारे परदादा के नाम से जमीन भी दर्ज है जोर जबरदस्ती करके जमीन हड़पना चाहते हैं।जिसमें 32 कट्ठा जमीन लूट लिया है।डायन प्रथा के मामले में डॉ मोहन मुर्मू ने बताया कि डायन प्रथा वर्षों से चली आ रही है।लोग अंधविश्वास में जी रहे है. ज्यादातर डायन प्रथा गांव में देखी जाती है।जहां शिक्षा की कमी होती है।लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।इधर डॉ मुकेश कुमार ने भी बताया कि शासन- प्रशासन के द्वारा लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।






