देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। वादी सोहराब अंसारी, पिता स्व. सहीद अली, निवासी-खुरण्डा, थाना-सिमुलतल्ला, जिला-जमुई (बिहार) ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। सोहराब अंसारी ने प्राथमिकी में बताया कि उनकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर आरोपीगण द्वारा लगातार प्रताड़ित किया गया।
आरोपी में जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-गंगटी के अफजल अंसारी,जुबेदा खातुन,मंसूर मिया,रिंकू,असरफ मियां शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि दहेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।




