संताल एक्सप्रेस

साहिबगंज । मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता सहित मालदा डिविजन के अधिकारियों ने बुधवार को साहिबगंज स्टेशन व डीएमयू शेड का भी जायजा किया ।निरीक्षण के दौरान अमृत भारत फाऊंडेशन की भी जायजा लिया।उन्होंने रेलवे पुवी साइड धर्म कांटा का निरीक्षण कर कमियां देख रेल कर्मचारियों को आगे से सुधार करने की बात कहीं।वहीं उन्होंने रनिंग रूम का निरीक्षण किया। ड्राइवर व रेल कर्मियों को मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी लिया। वही रनिंग रूम में बेहतर सुविधा उपलब्ध करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर यात्री सुविधा का जायजा लिया। वही स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में कई सारे कमियां पाए गए। जिसे अभिलंब दुरुस्त करने के बात रेलवे अधिकारी को कही। स्टेशन परिसर को साफ सुधरा रखने की बात कहे गए। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ कई विभागों का निरीक्षण कर कमियां दूर करने के बात कही गई।वही आरपीएफ पुलिस के जवान भी मौजूद थे। एडीआरएम शिवकुमार प्रसाद ने साहिबगंज में कई सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर मांग की है।साहिबगंज में रेलवे की पड़ी खाली जमीन पर उच्च श्रेणी के सुविधाओं के साथ रख रखाव यार्ड का निर्माण कराने की बात कही।साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर कोच नंबर डिस्प्ले की व्यवस्था की जाने की बात कही ।सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे स्टेशन परिसर पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही।रेलवे के वैगनो का एलॉटमेंट का समय घटाने, मजदूरों को पीने के लिए स्वच्छ पानी, रेलवे द्वारा व्यापारियों के बैठने की सुविधा सहित कई मांग शामिल था। इस मौके पर आरपीएफ और जीआरपी के टीम पूरी मुस्तादी से तैनात थे



