दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के दो स्नातकोत्तर विभागों के विभागाध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो जाने के कारण एक विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष को पुनः नियुक्त किया गया जबकि दूसरे विभाग के अध्यक्ष को बदल दिया गया। उक्त विभागों में स्नातकोत्तर जूलॉजी एवं रसायन शास्त्र विभाग शामिल हैं। स्नातकोत्तर जूलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नीलेश कुमार को एक बार फिर विभागाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रसायन शास्त्र विभाग में डॉ हसमत अली की जगह पूर्व डीएसडब्ल्यू डॉ संजय कुमार सिंह को नया विभागाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह के निर्देश पर कुलसचिव डॉ एसएन अधिकारी ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों विभागाध्यक्षों को अगले दो वर्षों या सेवानिवृत्ति तक, जो भी पहले हो, के लिए विभागाध्यक्ष बनाया गया है।
ज्ञात हो कि डॉ. नीलेश कुमार वर्तमान में विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी के समन्वयक हैं और सिंडिकेट के सदस्य भी हैं। वे विश्वविद्यालय में प्राचार्य समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। डॉ. संजय कुमार सिंह इससे पहले भी विश्वविद्यालय में डीएसडब्ल्यू समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


