दुमका। शहर के खिजुरिया स्थित गुरुजी आवास में जिला समिति द्वारा झारखण्ड राज्य के युवा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का 49वां जन्मदिन शनिवार को मनाया गया।
जिला सचिव शिव कुमार बास्की के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने हेमन्त सोरेन की तस्वीर के समक्ष केक काटकर उनके दीर्घायु व स्वस्थ्य जीवन की कामना की,साथ ही मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक व लड्डू खिला कर खुशियां मनाई।
उक्त कार्यक्रम में नगर प्रभारी रवि यादव, प्रखंड अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी , अशोक चौधरी , दिलीप बेसरा, सुमंत यादव, पराक्रम शर्मा इनायत करीम, मनोज रजक, आदित्य श्रीवास्तव, सविता टुडू, इंदु चौबे, मैरी किरण हांसदा, गीता देवी, पियूष कुमार, रब्बानी निप्पू, महबुब सरकार, सुरज सिंह,सोनू शेख, राजेश कुमार, मदन मण्डल, मो. सोहैल समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


