जरमुंडी। राजकीय श्रावणी मेला में बासुकीनाथ आनेवाले कांवरिया श्रद्धालुओं को मोबाईल नेटवर्क की खराब कनेक्टिविटी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेला क्षेत्र में जियो, बीएसएनएल, एयरटेल सहित कतिपय मोबाइल नेटवर्क सेवा ध्वस्त हो गया है। सबसे अधिक परेशानी खराब नेटवर्क के कारण बदहाल कनेक्टिविटी से हो रही है। मेला क्षेत्र में खस्ताहाल नेटवर्क के कारण बातचीत नहीं हो पा रही है। मेला क्षेक्त्र में परिजनों से बिछड़े श्रद्धालु खराब मोबाइल कनेक्टिविटी के कारण संपर्क नहीं कर पा रहे।वहीं यदि मोबाइल कनेक्ट हो भी गया तो संबंधित व्यक्ति से बात नहीं हो पाता। संपर्क के आभाव में श्रद्धालु और स्थानीय उपभोक्ता नेटवर्क को कोसते रहते हैं। जरमुंडी में तो दो सप्ताह से बीएसएनएल खराब है। वहीं बदहाल इंटरनेट सेवा और बदतर नेटवर्क कनेक्टिविटी से कांवरियों को जहां अपने परिजनों से संपर्क स्थापित करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बदहाल इंटरनेट सेवा से कांवरियों को मनी ट्रांसफर और इंटरनेट बैंकिंग आदि सुविधाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। बदतर नेटवर्क के कारण पे फोन, गूगल पे सहित अन्य सुविधाओं का लाभ कांवरियों को नहीं मिल पा रहा है। डिजिटल लेन देन नहीं होने से जरूरतमंद कांवरियों को पैसे की तंगी से व्यापक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मोबाइल नेटवर्क के खराब कनेक्टिविटी के कारण बासुकीनाथ मेला क्षेत्र में नाममात्र का नेटवर्क काम कर रहा है। श्रावणी मेला में पिछले एक सप्ताह से देखा गया कि पास मोबाइल रहने के बावजूद भूले बिछड़े लोग एक दूसरे से संपर्क नहीं कर पा रहे। जिसके कारण परिजनों को परेशान और रोते बिलखते भी देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने एसडीओ से नेटवर्क कंपनी के अधिकारी से इस संबंध में बात करने की मांग की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


