जरमुंडी । भारतीय जनता पार्टी बासुकीनाथ मंडल शक्ति केंद्र 12 में सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान को लेकर बासुकीनाथ के खैतोरी धर्मशाला में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यशाला में नए सदस्य बनाने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर विधायक श्री कुंवर ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान को संगठन के महापर्व के रूप में मनाना है।पार्टी ने लोगों को सदस्य बनाने के लिए चार तरह की व्यवस्थाएं की हैं. इसमें ऑनलाइन, नमो एप, क्यूआर कोड और फार्म भरकर सदस्य बनाया जा सकता है। सदस्यता अभियान को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को सदस्य बनने को लेकर लक्ष्य दिया गया। सभी शक्ति केंद्र के लिए सदस्यता प्रभारी बनाया गया। सदस्यता अभियान 14 जनवरी तक चलाया जाएगा। सक्रिय सदस्य बनाने के लिए एक शक्ति केंद्र को 50 नये सदस्यों को जोडऩा होगा. 11 सदस्यीय बूथ कमेटी में चार महिला सदस्यों को अनिवार्य रूप से रखा जाना है। कार्यशाला में मौके पर जयकिशोर साह, उपाध्यक्ष नरेश पंडा, देवानी राय, रंजीत पांडे, पवन सुमन, महिमाल मंडल, मुन्ना मंडल, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पप्पु कुमार सिंह आदि मौजूद थे।




