जामताड़ा : नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर साहेबगंज हाइवे पर बांसपहाड़ी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।मृतक की पहचान जॉनसन मरांडी के रूप में हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जॉनसन मरांडी बाइक से जा रहे थे, वहीं विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दिया जिसमें जॉनसन मरांडी की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा को लेकर गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते हैं। वीडियो मुरली यादव, सीओ देवराज गुप्ता थाना प्रभारी मुराद हसन घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर जाम हटाने का प्रयास करने लगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से मिले एवं आर्थिक मदद किया। साथ ही सरकारी मुआवजे को लेकर आश्वासन दिया। उनके निर्देश पर तत्काल मृतक के घर राशन पहुंचाया गया। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सरकारी मुकाबला जी का लाभ मृतक के परिजनों को मुहैया कराया जाएगा। मुख्य मार्ग पर कई घंटे तक जाम लगे रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों ही और वाहनों की लंबी कतार लगी रही।



