संताल एक्सप्रेस संवाददाता
अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के एक युवती ने थाना क्षेत्र के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। युवती के लिखित बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा ने बताया कि बीते छह जनवरी को एक युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की लिखित शिकायत की थी। पीड़िता ने थाना क्षेत्र के सिंगारसी पंचायत अंतर्गत मड़गामा गांव निवासी विशाल पहाड़िया के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पीड़िता के आवेदन पर थाना में मड़गामा गांव निवासी 22 वर्षीय विशाल पहाड़िया पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर थाना में कांड संख्या 2/25 सहित भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 352 (2) एवं 352 दर्ज की गई है।



