पथरगामा संवाददाता:- बीते बुधवार के रात्रि 2:30 बजे के आसपास पथरगामा निवासी दीनदयाल भगत का 35 वर्षीय एकलौता पुत्र संतोष कुमार भगत ने पारिवारिक कलह से तंग आकर गमछे के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को 100 डायल पर मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी रामसूरत यादव द्वारा लाश को कब्जे में कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी राम सूरत यादव ने बताया कि शव को अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया है पोस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही मरने के कारण के बारे में जानकारी मिलेगी। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पथरगामा डाकघर के सामने ठेला लगाकर मोमो वगैरह बेचने वाले संतोष कुमार का विगत कुछ दिनों से पत्नी के साथ अनबन चल रहा था जिससे अजीज आकर बीती रात्रि उसने अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।



