हिरणपुर (पाकुड़ ) । उत्पाद विभाग के द्वारा बुधवार को छापेमारी की गई, इस क्रम में कुल 22 लीटर अवैध चुलाई महुआ दारू और 40 किलो जावा महुआ जप्त हुई है, छापामारी अवर निरीक्षक उत्पाद विक्रम कुमार साह के नेतृत्व में की जा रही थी।
इस संबंध में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक विक्रम कुमार साह ने कहा कि हिरणपुर हटिया से 9 लीटर महुआ दारू जप्त किया गया है, जबकि जबरदाहा गांव के देवी मरांडी के घर से अवैध महुआ दारू 13 लीटर सहित 40 किलो जावा महुआ जप्त किया गया है, हालांकि इस क्रम में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, पूछे जाने पर बताएं कि देवी मरांडी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इन्होंने बताएं कि छापेमारी लगातार की जाएगी पकड़े जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बताते चले की बीते 6 जनवरी को भी उत्पाद विभाग के द्वारा छापेमारी की गई थी जिससे काफी हरकम मचा था ,वहीं इन दिनों उत्पाद विभाग के लगातार छापेमारी से हटिया सहित गांवों में अवैध चुवाई महुआ दारू बनाने और बेचने वालों मे तथा पीने वालों में भगदड़ एवं हरकम ही नहीं मची हुई है, बल्कि दहशत भी देखी जा रही है , जबकि इस छापेमारी से आम व्यक्ति खासकर महुआ दारू के आदि (एडिक्ट ) व्यक्ति के परिवारजन काफी राहत महसूस कर रहे हैं।



