सदस्यता अभियान के जरिए हमें समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ना होगा : सुनील सोरेन
दुमका । संगठनात्मक मजबूती के लिए दुमका के कुरूवा में भारतीय जनता पार्टी दुमका सदर एवं गांदो मंडल की संयुक्त बैठक बुधवार को की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गणपति पाल और मणिलाल गृही ने संयुक्त रूप से की। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, जिलाध्यक्ष गौरवकांत, और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अंजुला मुर्मू,परितोष सोरेन ने विशेष रूप से भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करना और इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए रणनीति तय करना था। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सदस्यता अभियान केवल संख्या बढ़ाने का कार्य नहीं है, यह हमारी विचारधारा को मजबूत करने और भाजपा को झारखंड में जन-जन तक पहुंचाने का मिशन है। हर कार्यकर्ता को यह समझना होगा कि संगठन का हर स्तर, विशेषकर बूथ स्तर, भाजपा की जड़ें मजबूत करने का मूल आधार है।
उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनका समर्पण ही पार्टी की सफलता का आधार है। आगामी कार्यक्रमों में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम होगी। हमें हर घर तक पहुंचना है और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से लोगों को अवगत कराना है।पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि भाजपा ने झारखंड के आदिवासी और पिछड़े वर्गों के विकास के लिए जो योजनाएं शुरू की हैं, उन्हें हर व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। सदस्यता अभियान के जरिए हमें समाज के हर वर्ग को भाजपा से जोड़ना होगा। यह अभियान झारखंड में भाजपा के विजन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भाजपा की नीतियां और योजनाएं हर व्यक्ति तक पहुंचे। सदस्यता अभियान के दौरान हमें युवाओं और महिलाओं की विशेष भागीदारी पर जोर देना होगा, क्योंकि ये समूह भाजपा की ताकत हैं और भविष्य का निर्माण करेंगे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अंजुला मुर्मू ने कहा कि झारखंड की महिलाएं अब भाजपा की नीतियों में अपना भविष्य देख रही हैं। हमें इस अभियान में महिलाओं को बड़ी संख्या में जोड़ना होगा। संगठन की मजबूती के लिए महिला शक्ति को आगे लाना जरूरी है। हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग को भाजपा की विकास यात्रा में शामिल करना है।जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुन्ना सिंह,निवास मंडल,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू,मार्शल ऋषिराज टुडू,पिंटू साह,बबलू मंडल,जिला मंत्री सोनी हेंब्रम,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज साह,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू,युवा मोर्चा अध्यक्ष रूपेश मंडल,सोशल मीडिया सह प्रभारी दीप्तांशु कोचगवे,नीतू झा एवं मंडल के महामंत्री सक्रिय कार्यकर्ता सहित उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। सभी ने एकजुट होकर झारखंड में भाजपा का परचम लहराने और राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर करने का दृढ़ विश्वास व्यक्त किया।






