साहिबगंज- जिले में आए दिन अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. दिनदहाड़े अपराधी किसी भी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. जहां ताजा मामला जिरवाबाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाट परिसर के समीप शनिवार को एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुल्लीभट्टा पांच मोड निवासी दिलीप तांती के 23 वर्षीय पुत्र नवल कुमार तांती को अपराधियों ने सीने पर गोली मारी और नवल कुमार तांती गिर गए जहाँ आसपास व पुलिस के सहयोग से सदर अस्पताल लाया अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मोहन मुर्मू ने मृत घोषित कर दिया. इधर मृतक के भाई गौतम कुमार ने बताया कि मेरा भाई घर में था.उसके मोबाइल पर एक कॉल आया लगभग 10:30 बजे और घर से निकल गया पता चला कि उसे कोई गोली मार दिया है. हमारे पीछे वाले से झगड़ा लड़ाई चल रहा था.और बोला था कि हम इसे मरवा देंगे मृतक नवल कुमार तांती फूल का कारोबार करता था. इधर पुलिस अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है |






