संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। मनीरामपुर पंचायत समिति के सदस्य डॉक्टर शेख सैफुद्दीन का प्रयास रंग लाया । इशाकपुर–चांचकी बाईपास सड़क के मनीरामपुर मोड (नया अंजना) से मनीरामपुर के उत्तर टोला प्राथमिक विद्यालय तक मनीरामपुर पंचायत समिति के सदस्य डॉक्टर शेख सैफुद्दीन के लंबी प्रयास के बदौलत सड़क निर्माण का कार्य आरंभ हो सका है । मालूम हो कि उक्त सड़क के लिए उन्होंने लगातार उपयुक्त हो पत्र लिखकर अवगत कराते रहे। यह सड़क काफी जर्जर हो चुका था। इसके उन्मुखीकरण से आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं में कमी होगी। इस रास्ते के निर्माण होने से नवादा, रहसपुर, तारापुर, मनीरामपुर ,पृथ्वी नगर, आदि पंचायत के लोगों को आवागमन करने में काफी सुविधा प्रदान होगी। यह रास्ता पश्चिम बंगाल के रास्ता को जोड़ती है । जिससे लोगों को पश्चिम बंगाल जाने में सुविधा प्राप्त होगी। उक्त सड़क के निर्माण से पंचायत वासियों में खुशी का माहौल है।



