विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर के मुख्य गेट पर सभी कर्मचारी डटे रहे
शिक्षकेतर कर्मियों को अपने समस्या का समाधान को लेकर अब किसी फरिश्ते का है इंतजार
स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर स्थापित विश्वविद्यालय को ना तो इतने बड़े परिसर की आवश्यकता है और न ही शिक्षकेतर कर्मचारियों की: नेतलाल मिर्धा
विश्वविद्यालय स्थापना दिवस इस बार शिक्षकेतर कर्मचारी एवं दिग्घी के नागरिक ही विश्वविद्यालय परिसर स्थित आदमकद प्रतीमा पर करेंगे माल्यार्पण:प्रेम किस्कू
दुमका ब्यूरो
दुमका। आंगल नववर्ष दे रहा है दस्तक। सभी तरफ खुशियों मनाने का दौर जारी है तो वही शिक्षकेतर कर्मियों के हड़ताल एवं तालाबंदी जारी है। अब इन्हें किसी फरिश्ते का है इंतजार जो उनकी समस्याओं को समाधान का मार्ग को कर सके प्रशस्त। अपना बता दे की एक सूत्री मांग को लेकर 31 दिनों से जारी शिक्षकेतर कर्मियों के हड़ताल एवं तालाबंदी कार्यक्रम अंतर्गत मंगलवार को भी विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर के मुख्य गेट पर सभी कर्मचारी डटे रहे। एक तरफ़ कर्मचारी सातवें वेतनमान में वेतन भुगतान के लिए हड़ताल पर अड़े हैं वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन सेम 6 के परीक्षाफल जारी करने पर तत्पर है। आनन फानन में आंतरिक परीक्षा ऑनलाइन लेने का विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा भी जांच का विषय है। संगठन के पदाधिकारी नेतलाल मिर्धा ने कहा कि “वर्तमान कुलपति ने प्रमाणित कर दिया है कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर स्थापित इस विश्वविद्यालय को ना तो इतने बड़े परिसर की आवश्यकता है और न ही शिक्षकेतर कर्मचारियों की।” कुलपति का आवासीय कार्यालय विश्वविद्यालय के सभी कार्यों के लिए पर्याप्त है। कर्मचारी महासंघ के महासचिव नेतलाल मिर्धा सर्वप्रथम सभी कर्मचारियों, शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को नववर्ष का जौहर कहते हुए कहा कि बेहतर हो इस बार विश्वविद्यालय स्थापना दिवस का आयोजन इस बार कुलपति महोदय के आवास पर ही किया जाय। श्री मिर्धा ने कहा कि “ऐसे मतलबी और कर्मचारी विरोधी प्रशासन का महासंघ पुरजोर विरोध करता है और जब तक हमारी मांग पूरी नहीं की जाएगी किसी भी पदाधिकारी एवं शिक्षकों को विश्वविद्यालय परिसर के अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।” कर्मचारी एवं दिग्घी ग्राम के प्रधान प्रेम किस्कू ने कहा कि जहां तक विश्वविद्यालय स्थापना दिवस का प्रश्न है इस बार हम शिक्षकेतर कर्मचारी एवं दिग्घी के नागरिक ही संथाल परगना के वीर सेनानियों के विश्वविद्यालय परिसर स्थित आदमकद प्रतीमा पर माल्यार्पण करेंगे।






