पुणे । रेलवे ट्रैक पर कभी पत्थर, रॉड या बोरी रखने की घटनाओं कुछ दिन से राहत थी जिसे लेकर रेलवे और पुलिस सजग भी है, वहीं पुणे जिले के उरुली कंचन क्षेत्र में रविवार रात भरा हुआ गैस सिलेंडर रेलवे ट्रैक मिला, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर सिलेंडर देखा और तत्काल पुलिस को सूचित किया। सिलेंडर प्रिया गोल्ड कंपनी का था और भरा हुआ था जो रेलवे ट्रैक पर रखा था।
लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद उरुली कंचन पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गैस सिलेंडर को जानबूझकर रेलवे ट्रैक पर क्यों रखा गया और इसके पीछे क्या मकसद था।
वहीं इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच तेज कर दी है और जल्द ही संदिग्धों की पहचान करने का दावा किया है। अगर लोको पायलट ने समय रहते सिलेंडर की सूचना नहीं दी होती तो यह हादसा बहुत बड़ी घटना का रूप ले सकता था।






