आक्रोशित ग्रामीणों ने सीएम हेमंत सोरेन और विधायक बसंत सोरेन का फूका पुतला

मसलिया। विगत शाम की गोलीबारी व छिनतई की घटना में ज्वेलर्स व्यापारी संजय राणा की मौत के आक्रोश में दुमका जामताड़ा के आश्रम चौक पर पुतला दहन किया गया। यहां दर्जनों ग्रामीणों व समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व दुमका विधायक बसंत सोरेन का पुतला दहन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। दुमका से पहुंचे बिमल मरांडी ने बताया कि जब से राज्य में झामुमो की सरकार बनी है। मानो अपराधियों को खुली छूट मिल गयी है। आये दिन नया नया आपराधिक घटनाओं में बृद्धि हो रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की भी ढुलमुल रवैया साफ नजर आ रही है। कुछ दिन इसी मोहलबना चौक में दिनदहाड़े पिस्तौल के नोक पर चालीस हजार रुपये की बैंक डकैती हुई। कल शाम को संजय राणा को भी उसी तरीके से तीन नकाबपोश बाईक सवार युवकों ने रोककर पहले छिनतई फिर विरोध करने पर गोलीबारी कर जान ले ली। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले सलाखों के पीछे कब आएंगे यह प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सुपलाल सोरेन ने बताया कि संजय को किसी से कोई लेना देना नहीं था उनका ज्वेलरी का दुकान खोले एक महीना भी ठीक से पूरा नहीं हुआ था। आश्रम मोड़ से दो किलोमीटर घर जाने के क्रम में इतनी बड़ी घटना घट जाएगी यह किसी ने सोचा तक नहीं था। जिस प्रकार अपराधियों ने उसे सटाकर गोली मारी इससे यह स्पष्ट होता है कि ये अपराधी ऐसे और भी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। सटीक टाइम में और सुनसान जगह पर ऐसी घटनाओ को बार बार अंजाम देना इस बात से कतई इंकार नहीं किया जा सकता है कि इन आततायियों का मनोबल बढ़ा नहीं है। ग्रामीण मनभरण यादव ने कहा कि घटनाओं को घटाने वाले अगर पकड़े नहीं गए तो न जाने ऐसे और कितनी घटनाएं आगे घटेंगी। प्रशासन को इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उन तक पहुंचना चाहिए। हालात यह हो गई है कि अब शाम होते ही सब घरों में दुबकने को मजबूर है।दहशत का माहौल है। इस मौके विमल मरांडी,संतोष मुर्मू, राजकुमार यादव,राजु कुमार,सुपलाल सोरेन,नंदकिशोर मंडल,नेपाल चन्द्र दे,कान्हाई महतो,बलदेव हांसदा, विश्वजीत घांटी,दीपक हांसदा, देवीसन टुडू, विशांत हांसदा,विकास हांसदा, प्रदीप हांसदा, सुपलाल हांसदा,गोपाल मंडल, फूलचंद हांसदा, धनेश्वर हांसदा,दिलीप हांसदा, जियालाल मुर्मू आदि मौजूद थे।





