रामगढ़ । जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम बरकाकाना ओपी में पहुंचकर बच्ची और उसके परिवार वालों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की ओर आरोपित चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना लगभग 20 दिन पहले की है। तीन किशोरियां लोहा चुनने के लिए बाहर निकली थी। पास के तीन-चार युवकों ने उन लोगों को लोहा देने का प्रलोभन देकर अपने पास बुलाया रऔ 12 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही दो अन्य लोगों के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now