साहिबगंज | जिले में आए दिन चोरों के हौसला बुलंद है. किसी भी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं| और पुलिस सिर्फ अनुसंधान में ही जुटी रहती है. ताजा मामला जिरवाबाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत समलापुर की जहां बीते शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने बैंक मैनेजर के घर को निशाना बनाया और घर से लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए.बता दे जिरवाबाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत समलापुर निवासी गृह स्वामी सुधांशु शेखर उपाध्याय झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के मैनेजर के घर में भीषण चोरी हो गई घर में रखें आभूषण,कैस,लैपटॉप, एलसीडी,सीसीटीवी के हार्ड डिक्स, जैसे कई सामान उड़ा ले गए इधर बैंक मैनेजर के ड्राइवर कासिम शेख ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे मै घर पर पहुंचा तो देखा कि घर के दरवाजे पर लगे ताला टूटा हुआ था.उसके बाद चोरी की घटना पता चला ड्राइवर ने मकान मालिक से लेकर आसपास के लोगों व पुलिस को भी सूचना दी इधर शुक्रवार की रात में ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट थी. शनिवार के सुबह लगभग 10 बजे मकान मालिक सुधांशु शेखर की पत्नी नेहा नीरज अपने मकान पहुंचकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. लगभग 20 से 25 लाख का नुकसान हुआ है.बताई कि हमारी पोस्टिंग एलआईसी गोड्डा में बैंक मैनेजर की पद पर है. और हमारे पति का गोड्डा में पोस्टिंग है.दोनों ही घर से बाहर रहते हैं. नेहा ने बताई की रात में लॉक तोड़कर तोड़कर लगभग 10 से 15 लाख का आभूषण चोरी हो गया, लगभग डेढ़ लाख कैश,लैपटॉप, एलसीडी,गैस सिलेंडर, सीसीटीवी के हार्ड डिस्क,जैसे घर के कई सामान उड़ा ले गए आगे बताई की लगभग 4 से 5 दिनों तक घर बंद था. इधर सूचना मिलते ही डीएसपी विजय कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंच कर घर के मालिक ड्राइवर आसपास के लोगों से पूछताछ में जुड़ गया है |






