संताल परगना हर क्षेत्र में दिन प्रति दिन विकास की ओर आगे बढ़ रहा है : डॉ प्रकाश चंद्र
संताल परगना का स्थापना दिवस 22 दिसंबर को मनाया जाता है. जो 1855 के संथाल हूल विद्रोह के बाद, ब्रिटिश सरकार ने 1856 में इस क्षेत्र को विशेष प्रशासनिक इकाई के रूप में स्थापित किया। झारखंड के इस क्षेत्र में संथाल जनजाति की बहुलता है। यह दिवस उनकी संस्कृति, संघर्ष और बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है.संताल परगना के इस स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर, हम सभी को गर्व हैं क्योंकि आज यह परगना अपनी अद्वितीय पहचान बना रहा है.हरेक क्षेत्र में दिन प्रति दिन विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। आज, संताल परगना केवल जनजातीय संघर्ष और संस्कृति का प्रतीक नहीं,बल्कि विकास और आधुनिकता का उदाहरण भी है। शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क,और परिवहन जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में बड़ी प्रगति की है। आने वाले दिनों में और भी सफलता प्राप्त हो यही कामना करते हैं।

डॉ प्रकाश चंद्र दास
विभागाध्यक्ष ,राजनिति विज्ञान विभाग
राम देवी बजला महिला महाविद्यालय, देवघर।
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
आज का दिन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता बहुत खास है : राहुल चंद्रवंशी
आज का दिन संताल परगना स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता बहुत खास है क्योंकि यह दिन भारतीय इतिहास के उस अध्याय से जुड़ा है, जब आदिवासी समुदाय ने अपने अस्तित्व, अधिकार और अस्मिता की रक्षा के लिए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ एक अद्वितीय संघर्ष किया था. संताल हुल (1855) के विद्रोह के परिणामस्वरूप, ब्रिटिश सरकार को मजबूर होकर संताल परगना नामक एक अलग प्रशासनिक क्षेत्र का गठन करना पड़ा. इस क्षेत्र को विशेष रूप से संताल आदिवासियों के अधिकारों और उनके सांस्कृतिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को
राहुल चंद्रवंशी
देवघर जेएमएम युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए : डॉ भारती प्रसाद
संताल हूल की धमक से चेते ब्रिटिश सरकार ने आदिवासियों की भूमि, जंगल एवं संरस्कृति के प्रति लगाव को देखते हुए 22 दिसंबर 1855 को संताल परगना क्षेत्र को एक स्वतंत्र प्रशासनिक इकाई के रूप में स्थापित किया था।भूमि की लूट, महाजनी कर्ज प्रणाली, पुलिस अत्याचार,संस्कृतिक दमन,महिला प्रताडन जैसी समस्याओं से लड़ता आदिवासी समाज आज भी विभिन्न समस्याओं से घिरा है। झारखंडी जंगल के स्वाभाविक वातावरण में आदिवासियों की सरल सहज संस्कृति, प्रत्येक शाम शराब की धारा में कण कण घुलती जा रही है ,वहीं धर्मांतरण का अजगर इसे समूल निगलने को तैयार बैठा है ।साथ ही, आए दिन महिलाओं के प्रति होते अत्याचार और दिन प्रतिदिन बढ़ता पलायन यह सोचने को विवश कर रहा है कि आदिवासी समाज का संरक्षण एवं संवर्धन किस दिशा में जा रहा है। आवश्यक है कि इस दिशा में गंभीरता से विचार करते हुए झारखंड में शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जाए,रोजगार की अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हों और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि सकारात्मक सोच के साथ-साथ संथाली संस्कृति संरक्षित और निरंतर विकसित होती रहे तभी संथाल परगना दिवस मनाने का सटीक अर्थ प्राप्त हो पायेगा।
डॉ भारती प्रसाद
ए एस महाविद्यालय
देवघर।
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
कुटीर उद्योग के संवर्धन से रोजगार सृजन की असीम संभावना : भुवन भास्कर
संताल परगाना 167वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा आज.संताल परगना अंतर्गत सभी 6 जिले संभावना से परिपूर्ण हैं,खासकर इको टूरिज्म, हस्तशिल्प एवं कुटीर उद्योग के संवर्धन से रोजगार सृजन की असीम संभावना है। हस्तशिल्प एवं कुटीर उद्योग के विकास से लोगों को झारखंड में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगें।
भुवन भास्कर
सहायक निदेशक हस्तशिल्प
वस्त्र मंत्रालय,देवघर
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-
संताल परगना का विकास अभी भी अधूरा है
संताल परगना का स्थापना होने के इतने वर्षों के बाद भी पूरे संताल परगना का विकास अभी भी नहीं हो पाया है।खेल का क्षेत्र हो,पर्यटन का क्षेत्र हो या शिक्षा का चिकित्सा का अभी सभी क्षेत्र में विकास नहीं हो पाया है।हालांकि देवघर में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सामंजस्य से एम्स,एयरपोस्ट,प्लास्टिक पार्क,फूड पार्क,कुमैठा स्टेडियम बना लेकिन वो भी राज्य में बदलते सरकार के कारण काम धीमा है।
नवीन शर्मा,सचिव देवघर जिला वॉलीबॉल संघ,
सह संयुक्त सचिव झारखंड वॉलीबॉल संघ
———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————-





