गोड्डा : विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस जिला कमेटी के तत्वाधान में अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में गांव हरिपुर गरवन्ना आदिवासी टोला में बच्चों के बीच चॉकलेट और कलम बांट कर विश्व आदिवासी दिवस मनाया। इस दौरान दिनेश यादव ने बच्चों से कहा की जल, जंगल, जमीन हमारी झारखंड की शान है और हम सभी मिलकर इस जल, जंगल, जमीन की रक्षा करेंगे, साथ ही बच्चों को इसका शपथ भी दिलाया गया। उन्हाने कहा की आज के इस महत्वपूर्ण दिन विश्व आदिवासी दिवस पर हमें आदिवासी समुदायों के अधिकारों, उनकी संस्कृति और उनकी समस्याओं पर ध्यान देने का अवसर मिला है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनकी रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य है। वहीं राजीव मिश्रा ने कहा कि हर वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य आदिवासी लोगों की जरूरतों के बारे में जागरूकता बढाना है। आदिवासी समाज का इतिहास बहुत पुराना और समृद्ध है, लेकिन दुर्भाग्य से आज भी दुनिया के हर कोने में यह आदिवासी समाज बिखरा हुआ है, मूल निवासी होकर भी वह तमाम विकास से अछूता है। वहीं राकेश रोशन ने कहा सभी आदिवासी इस धरती का अहम हिस्सा हैं और अब समय आ गया है कि हम सब एक साथ खड़े हों और उन लोगों की रीढ़ बनें जो योद्धा हैं और बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


