नाला (जामताड़ा । नेताजी स्टेडियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पीकर रविंद्र नाथ महतो कहा की संथाल समाज आज भी अपनी संस्कृति और परंपरा को अक्षुण्ण रखा है। मालूम हो कि कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के आगमन होते ही संथाल समाज के द्वारा पूरे पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का हार्दिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिलकामांझी, सिदो कान्हू, बिरसा मुंडा के चित्रपट पर माल्यार्पण कर तथा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ की गई। वही मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को आयोजक समिति के द्वारा माला पहनाकर तथा बुके देकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दिन पूरे विश्व में आदिवासी दिवस समारोह मनाया जाता है। आज हमारा आर्थिक स्थिति और हक और हुकूक पर चर्चा करने का दिन है ।उन्होंने कहा कि संथाल समाज आज भी अपनी संस्कृति और परंपरा को अक्षुण्ण रखा है।उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ आदिवासी ही नहीं बल्कि मूलवासी अपने हक और हुकूक से वंचित है ।हम तमाम लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर चलने की आवश्यकता है।उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष की कहानी भी बताए कहा गुरुजी के मार्ग पर चलकर आज हम यहां खड़े हैं। उनका जीवन मार्गदर्शन तथा विचार पूरे समाज के हर कोने में अभीवंचित वर्ग को उत्थान करने की कल्पना रही है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुबोधन हेम्ब्रम, 44 परगना धोनालाल हांसदा,डोमन मरांडी,महेन्द्र हेम्ब्रम आदि सबों ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम का मंच संचालन सरना समिति के सलाहकार जयधन हांसदा ने की। इस अवसर पर बोदिलाल मुर्मू,गुपीन सोरेन, लखींद्र हेम्ब्रम, कृष्णा टुडू,नारायण मरांडी, हेमलाल मरांडी,राजु दास, मनोहरी टुडू, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो,केन्द्रीय समिति सदस्य सलीम जहांगीर,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव सफीक अंसारी,20 सुत्री सदस्य जनार्दन भंडारी,भवसिंधु लायेक, प्रमुख प्रतिनिधि ओबिलाल हांसदा,सुनील माजी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग के अलावे संथाल समाज के पदधारक मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


