जामताड़ा : शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आजसू पार्टी जामताड़ा इकाई के द्वारा पहली बार तर्कोजोड़ी पंचायत के गोपालपुर मैदान में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में उपस्थित आदिवासी भाई बहनों के बीच मदन सोरेन प्रखंड अध्यक्ष के उपस्थिति में इस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम को पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष निमाई चंद्र सेन,आदिवासी मोर्चा के जिला अध्यक्ष माने बेसरा और आदिवासी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सीतामनी हसदा ने भी संबोधित किया तथा केंद्रीय महासचिव और अल्पसंख्यक नेता नजरूल हसन हाशमी को बुके देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर संथाली समाज के लोकप्रिय गायक रथीन किस्कू ने अपने गानों से आदिवासी समाज के हर व्यक्ति को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं बबलू हांसदा कॉमेडियन ने एक से बढ़कर एक हास्य प्रस्तुति देकर लोगों का मनोरंजन किया । स्वास्थ्य अनुकूल नहीं रहने के कारण केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने सभी लोगों का अभिनंदन मोबाइल के माध्यम से किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और अल्पसंख्यक के वरिष्ठ नेता हाशमी ने कहा कि आज मुझे दुख है कि इतने बड़े कार्यक्रम के मौके पर तरुण गुप्ता जी का तबीयत खराब होने के कारण वह उपस्थित नहीं हो पाए हैंं। विशेष रूप से मैं आदिवासी समाज को यहां अनुरोध करने आया हूं कि आने वाले समय में आप जामताड़ा विधानसभामें एक लंबी लकीर खींचने का कार्य करें और इस 35 साल का इतिहास को बदलने का कार्य करेंं। अगर आप पिछले इतिहास को उठा कर देखते हैं तो कोई भी एक भी आदिवासी गांव में विकास की किरण नहीं पहुंची, बल्कि आपको एक वोट देने वाला मशीन बना करके यहां के जनप्रतिनिधियों ने रख दिया है । आदिवासी दिवस के मौके पर मैं अपने सभी आदिवासी भाइयों का जौहर करता हूं अभिनंदन करता हूं और आपको विश्वास दिलानाचाहता हूं आजसू पार्टी आने वाले समय में आपके लिए सड़क से लेकर सदन तक की लंबी लड़ाई लड़ने का कार्य करेगी। इस मौके पर कर्माटांड़ प्रखंड अध्यक्ष मदन सोरेन नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव गोस्वामी जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह काव्य मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मंडल केंद्रीय समिति सदस्य मुकेश महतो रमेश पंडित नारायणपुर प्रखंड उपाध्यक्ष कार्तिक दत्ता धनेश्वर मंडल भगत राय सुदामा पंडित राकेश गुप्ता अनवर शोडागर पूनम देवी सीता मुनि हसदा इमामुद्दीन अंसारी बिट्टू मुर्मू रामशरण पंडित सुभाष यादव बम दुबे आदि लोग उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


