संताली नाटक सेचड सावंता रेन अंडा मनमी 2024 के लिए महेश्वर साहित्य अकादमी पुरस्कार से होंगे सम्मानित
एस.के.झा.सुमन

दुमका। उड़ीसा के मयूरभंज जिला के उदड़ा प्रखंड के जामोडिय़ा गांव के रहने वाले 44 वर्षीय महेश्वर सोरेन को साल 2024 के लिए संताली साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है। उन्हें यह पुरस्कार संताली नाटक सेचड सावंता रेन अंडा मनमी के लिए दिया गया है। उन्हें यह अवार्ड 8 मार्च 2025 को साहित्य अकादमी की ओर से दिया जाएगा।
———————–
महेश्वर सोरेन वर्तमान में उड़ीसा के जगन्नाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
सेचड सावंता रेन अंडा मनमी के अलावा उनकी पुस्तक सिकारिया (2015) और काराम बिनती (2022) का प्रकाशन हो चुका है। इसके अलावा काराम बिनती, सोहराय बिनती, जोमसिम बिनती पुस्तक जल्द ही प्रकाशित होने वाली है।
———————-
संताली फिल्म के निर्माता-निर्देशक भी हैं महेश्वर सोरेन महेश्वर सोरेन साहित्य लेखन के साथ-साथ संताली फिल्मों के कहानी भी लिखते हैं। उन्हें संताली फिल्म निर्माण में भी गहरी रूचि है। उन्होंने संताली फिल्म दुलाड़ माया (2010) और धोरोम दोरबार (2012) बनायी है। दोनों ही फिल्में काफी चर्चित रही हैं।
———————-
नौवीं कक्षा से ही रहा है साहित्य सृजन का शौक महेश्वर सोरेन ने संताल एक्सप्रेस को बताया कि जब वे नौवीं कक्षा में थे, तभी से वे साहित्य सृजन कर रहे हैं। पहले वे नाटक और कहानियां लिखते थे। उसके बाद उन्होंने कविता लिखनी शुरू की। धीरे-धीरे लेखन के प्रति उनकी रूचि बढ़ती गयी तो नाटक और कविता को पुस्तक का रूप देना शुरू किया। समाज के बड़े-बुजुर्गों से उनकी अच्छी बनती थी। समाज में हो रहे नित्य नये बदलाव को लेकर अक्सर उनके साथ चर्चा करते थे। समाज को समृद्ध और विकसित बनाने पर भी चर्चा होती थी। समाज के बड़े-बुजुर्गों ने उन्हें सामाजिक चीजों पर लिखने के लिए प्रेरित किया। नौकरी से समय निकालकर वे संताली ड्रामा, कविता और फिल्मों की पटकथा आदि लिखते हैं।
———————-
पत्नी निरूपमा हॉस्पिटल में हैं नर्सिंग ऑफिसर महेश्वर सोरेन की पत्नी निरूपमा हांसदा सोरेन भी कटक के ही एससीबी हॉस्पिटल में नर्सिंग ऑफिसर हैं। पत्नी को भी संताली भाषा साहित्य से लगाव है। वे भी महेश्वर को साहित्य सृजन के लिए प्रोत्साहित करती हैं। महेश्वर सोरेन ने कहा कि वे साहित्यिक गोष्ठी और लेखकों के सम्मेलन में पत्नी के साथ शामिल होते हैं।
———————-
नाटक साहित्यकार के रूप में महेश्वर सोरेन को कई मंचों से मिला है सम्मान साहित्य अकादमी में संताली साहित्य 2024 पुरस्कृत होने वाले साहित्यकार महेश्वर सोरेन को संताली लिटरेचर डेवलपमेंट सोसाइटी, सरत, बिरसा आदिवासी होरिजाना सांस्कृतिक समराहा, बालासोर, सरवना ट्रस्ट बीबीएसआर, बीएसटीएस सोनागादी उदाला से सम्मानित किया गया है।संताली साहित्य के लिए जुवन अनोलिया मान 2018 को उड़ीसा के तत्कालीन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। ओडिशा के तत्कालीन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्राइबल लैंग्वेज एंड कल्चर गवर्नमेंट द्वारा आयोजित समारोह में संताली साहित्य के लिए जुवन अनोलिया मान 2018 और ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन ओडिशा द्वारा पंडित रघुनाथ मुर्मू अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। 2020 में संथाली भाषा विकास परिषद द्वारा महेश्वर को सांवता इपिल उपाधि से सम्मानित किया गया था।





