संताल एक्सप्रेस संवाददाता
अमड़ापाड़ा(पाकुड़)। थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा गांव निवासी प्रधान मुर्मू के घर में दो साल पूर्व हुए डकैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि डकैती कांड में फरार चल रहे आरोपी मदन मराण्डी (28) को थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा गाँव से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि बीते वर्ष 27 नवम्बर 2022 को आलुबेड़ा गाँव निवासी प्रधान मुर्मू के घर बंदूक के बल पर लगभग आधा दर्जन अपराधियों के द्वारा लाखों रुपए नगद सहित जेवरात की डकैती की गई थी। घटना के दिन प्रधान मुर्मू घर में मौजूद नहीं थे। उनके कर्मचारी रणविजय मंडल के लिखित शिकायत पर वर्ष 2022 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके बाद थाना में कांड संख्या 55/22 दर्ज किया गया था। मामले में बीते 22 जून को भी एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


