दुमका । जिला के तालझारी थाना पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार के साथ ही अपराधियों के पास से कई मोबाइल, सिम कार्ड एवं कई मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई। मामले के संबंध में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय इक्कुड डुंगडुंग ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि
बीते मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि तालझारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम-हेठतीनघरा पहाड़ के पास कुछ साइबर अपराधी इकट्ठा हो कर साईबर ठगी कर रहे है । इस संबंध में वरीय पदाधिकारी के द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ जिसके आधार पर एक छापामारी दल का गठन किया गया । इस संबंध में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी दल के साथ सन्हा के जाँच सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर ग्राम-हेठतीनघरा स्थित पहाड़ डंगाल के पास पहूँचा तो पुलिस गाड़ी को देखकर सभी लोग भागने लगे। जिसे छापामारी दल के सदस्यों द्वारा दौड़ाकर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया जबकि 30-32 व्यक्ति भाग गये । पकड़ाये व्यक्तियों से नाम-पता पूछने पर (1) पवन कुमार मंडल उम्र करीब 21 बर्ष पे0-छत्रधारी मंडल ग्राम-जौंका (2)राकेश कुमार उर्फ छोटू उम्र करीब 26 बर्ष पे0-कालीचरण मंडल, सा0-बुढ़ीकुरुवा,दोनों थाना-तालझारी,जिला-दुमका बताया।उक्त दोनों पकड़ाये अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है तथा उसके पास से कुल-06 मोबाईल,18 सीम कार्ड एवं घटनास्थल से कुल-08 मोटरसाईकिल को विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया है ।भागे हुए व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर उक्त दोनों के द्वारा बताया गया कि 1-)संदीप कुमार मंडल पे-मन्टू मंडल 2)सोनू कुमार मंडल पे-नामालूम ( एंव अन्य अज्ञात के विरुद्ध थाना प्रभारी के स्वटंकित बयान के आधार पर तालझारी थाना कांड स0-51/2024,दिनाकं 17.12.2024,धारा-319(2)/61(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5)बी0एन0एस0 एवं 66(बी)/66(सी)/66(डी) आई0टी0एक्ट दर्ज किया गया । गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपस्थापित करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी स्थल से कुल 8 मोटरसाइकिल जिसमें (1)होण्डा साईन न0- JH15AC 7016 (2)ग्लेमर न0-JH04L 1216
(3)बुलैट मोटरसाईकिल न0-JH10DK 6957,चेचिस न0-ME3U355C1HL218232, इंजन न0- U355C1HL204506 (4)पल्सर ब्लु रंग का न0-JH04AB 5263 (5)अपाची न0-JH15L 9330
(6)पल्सर JH04M 5178 (7)होण्डा साइन JH04U 9440 (8)स्पलेन्डर JH04T 9155 शामिल है।छापामारी दल में पु0अ0नि0 अजीत कुमार यादव,थाना प्रभारी तालझारी थाना पु0 अ0 नि0 टिकवानन्द भगत,तालझारी थाना, स0 अ0 नि0 धर्वेन्द्र कुमार पासवान, ह0 देवीलाल मराण्डी, आ0/600 महेन्द्र मूर्मू,आ0/549 नुनमणि कोल शामिल थे।






