संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। भाजपा जिला- पाकुड़ ने पूरे जिले भर में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया। इस निमित्त पाकुड़ नगर मंडल अध्यक्ष सोहन मंडल के नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय एवं विभिन्न सम्मानति भाजपा नेताओं के उपस्थिति में पाकुड़ नगर के सिद्धो-कान्हू पार्क स्थापित अमर शहीद वीर सिद्धो, कान्हू, चांद, भैरव एवं भगवान बिरसा मुंडा एवं जबड़ा पहाडिय़ा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज के जल, जीवन, माटी, अधिकार, न्याय एवं मूल संस्कृति की सुरक्षा, कल्याण तथा समुचित विकास सुनिश्चित करने के लिए भाजपा सदैव समर्पित, तत्पर एवं संघर्षरत रही है। नगर अध्यक्ष सोहन मंडल ने कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासी समाज के हित में कदम उठाते हुए वर्ष- 2024-25 के जनजातीय मंत्रालय के बजट को करीब 70प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,000/- करोड़ रुपये कर दिया है। सामाजिक एवं आर्थिक सुधारों हेतु 5 हजार करोड़ आदिवासी लोगों को सीधा लाभ पहुँचाने के लिए 63 हजार गाँवों को शामिल कर प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान के शुरूआत की गई। बेहतर मोबाईल एवं इंटरनेट कनेक्टिवीटी के लिए इसरो के मदद से 20 सेट स्टेशन स्थापित किये जाएंगे। इसके अलावा जहां 2004 से 2014 के बीच केवल 90 एकलव्य स्कूल खोले गये थे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, स्ष्ट मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत रविदास, नगर उपाध्यक्ष श्रीमती मनोरमा देवी, पूर्व नगर अध्यक्ष भास्कर पांडेय, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत एवं कोषाध्यक्ष जीतु सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बिक्रम कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।


