राजमहल पहाड़ मामले में एनजीटी का आया आदेश
झारखंड प्रदूषण बोर्ड ने दायर किया 34 पन्ने का हलफनामा
झारखंड प्रदूषण बोर्ड को सम्पलीमेंटरी शपथपत्र दायर करने के लिए मिला दो सप्ताह का समय
203 पत्थर कारोबारियों पर 1,01,26,55,460/ रू का लगा था पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना
पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना जमा नहीं करने पर बंद होगा स्टोन माईंस व क्रशर
पत्थर कारोबारियों समेत पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों की अटकी हुई हैं सांसें 13 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
संताल एक्सप्रेस संवाददाता

साहिबगंज।.सोमवार को एनजीटी ने अपने आदेश में कहा है कि.झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एनजीटी को बताया गया कि जिले के 203 पत्थर कारोबारियों पर एनजीटी के आदेश से 1 अरब 1 करोड़ 26 लाख 55 हजार 460 रूपये का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना लगाया गया था.12 पत्थर कारोबारियों पर लगे 3 करोड़ 26 लाख 32 हज़ार 810 रूपये के पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना को माफ़ कर दिया.गया। पत्थर कारोबारियों पर 1 करोड़ 68 लाख 32 हज़ार 32 रूपये के पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना को संशोधित नहीं करने के चलते पुर्ण जुर्माना राशि जमा कर दिया गया। 61 पत्थर कारोबारियों ने पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना राशि में संशोधन होने के पहले ही 6 करोड़ 22 लाख 29 हजार 77 रूपया जमा कर दिया था । संशोधन के पश्चात इन 61 पत्थर कारोबारियों पर 5 करोड़ 84 लाख 36 हजार 814 रूपये का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना लगाया गया । इस तरह 61 पत्थर कारोबारियों ने 37 लाख 92 हजार 263 रूपया अधिक जुर्माना जमा कर दिया.40 पत्थर कारोबारियों पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना राशि को संशोधित करते हुए 23 करोड़ 52 हजार 802 रूपये का जुर्माना लगाया गया। .जिसमें 40 पत्थर कारोबारियों ने मात्र 2 करोड़ 8 लाख 52 हज़ार 937 रूपये जुर्माना जमा किया.83 पत्थर कारोबारियों पर लगे पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना राशि को संशोधित करते हुए 23 करोड़ 25 लाख 57 हज़ार 599 रूपये जुर्माना लगाया गया .जिसमें 83 पत्थर कारोबारियों ने कोई जुर्माना राशि जमा नहीं किया.झारखंड राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड रांची ने एनजीटी को बताया कि 203 पत्थर कारोबारियों पर लगे पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना राशि 1 अरब 1 करोड़ 26 लाख 55 हज़ार 460 रूपये को संशोधित करते हुए 52 करोड़ 10 लाख 47 हज़ार 216 रूपया जुर्माना अधिरोपित किया गया। .9 करोड़ 99 लाख 14 हज़ार 46 रूपया जुर्माना वसुल हो चुका व 42 करोड़ 11 लाख 33 हज़ार 170 रूपया जुर्माना वसुल होना बाकी है.बीते 03 दिसम्बर को झारखंड प्रदुषण बोर्ड मुख्यालय रांची व क्षेत्रीय प्रदुषण कार्यालय दुमका के सुचना पट्ट पर व समाचार पत्रों में नोटिस प्रकाशित कर 83 पत्थर कारोबारियों को एक सप्ताह के भीतर व 40 पत्थर कारोबारियों को एक माह के भीतर्र जुर्माना राशि जमा करने को कहा गया है अन्यथा पत्थर कारोबारियों के इकाइयों के विरुद्ध जल (प्रदुषण निवारण एवं नियंत्रण)अधिनियम,1974 एवं वायु(प्रदुषण निवारण एवं नियंत्रण)अधिनियम,1981 से संबंधित धाराओं के अन्तर्गत बंदी आदेश निर्गत करने का अल्टीमेटम दिया गया है.सुनवाई के दौरान झारखंड राज्य प्रदुषण बोर्ड ने एनजीटी से आग्रह किया की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना राशि को सत्यापित व संशोधित किया गया है.इसे और स्पष्ट करने के लिए पुरक हलफनामा दायर करने की अनुमति एनजीटी से मांगा.जिसे स्वीकार करते हुए पुरक शपथपत्र दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय देते हुए एनजीटी ने इस मामले की अगली सुनवाई 13 फरवरी निर्धारित किया है. . एनजीटी के कड़े रूख के चलते पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों समेत पत्थर कारोबारियों व माफियाओं की सांसें अटकी हुई है.अब सभी की नजरें झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा होने वाली कार्रवाई व 13 फरवरी की सुनवाई पर टिकी हुई है.





